Please Share
ऋषिकेश; 30 सितंबर: आयुक्त गढ़वाल/ मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने विगत 25 सितंबर शनिवार को ऋषिकेश में चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) ब्यवस्था का निरीक्षण किया। तथा यात्रियों की सहायता हेतु हेल्पडेस्क स्थापित करने के आदेश दिए। इस क्रम में चारधाम यात्रा टर्मिनल पर चिकित्सा विभाग, पुलिस, प्रशासन, परिवहन, संयुक्त रोटेशन पर्यटन सहित देवस्थानम बोर्ड ने यात्री सहायता डेस्क स्थापित किये है। जिनसे यात्रियों को सहायता – मार्गदर्शन मिल रहा है।


