Please Share
नई दिल्ली: उत्तराखंड कांग्रेस (Congress) में दबदबे को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहे सत्ता संघर्ष में फिलहाल गणेश (Ganesh Godiyal) ने बाजी मारी ली है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें सूबे का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
गणेश गोदियाल को 4 राज्य कार्यकारी अध्यक्षों के साथ उत्तराखंड कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीँ प्रीतम सिंह (Pritam Singh) को कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाया गया है। वहीँ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) को चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।


