Please Share
दिसपुर: असम और अरुणाचल प्रदेश के उपरी जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश से ब्रह्मपुत्र समेत कई नदियां उफान पर हैं। बारिश के चलते प्रदेश के 17 जिलों में बाढ़ से 4-5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। राहत और बचाव कार्य में जुटी सेना और एनडीआरएफ की टीम पानी में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटी हैं।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, बाढ़ से 17 जिलों के 4,23,386 लोग अपना घर छोड़ने पर मजबूर गये। वहीँ मिजोरम में भी बाढ़ से स्थिति गंभीर बनी हुई है। साथ ही किसानो की कई हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अभी भी स्थिति गंभीर बताते हुए भारी भूस्खलन की भी चेतावनी दी है।

