Please Share
देहरादून: 108 के पूर्व कर्मचारियों का प्रदर्शन जेल परिसर में भी जारी है। नई कंपनी में समान वेतन के साथ समायोजन की मांग कर रहे आक्रोशित प्रदर्शनकारी सुद्धोवाला जेल परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। गुरूवार को सचिवालय कूच के बाद पुलिसकर्मियों ने इन्हें गिरफ्तार किया था। 717 से अधिक 108 के पूर्वकर्मचारी पिछले 73 दिनों से यहाँ आंदोलनरत हैं। अब तक मांगें ना माने जाने से कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है। वहीँ महिला कर्मचारी भी रात भर से धरने पर हैं।
