Relief! Chamoli THDC Tunnel Rescue Operation Continues: 1 और श्रमिक मिला, अब 1 की तलाश जारी

Please Share
चमोली, 18 अगस्त 2026: (Chamoli THDC Tunnel Rescue Operation) चमोली के हाट-सियासैंण, मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। अभियान के दौरान एक और लापता श्रमिक को टनल से बाहर निकाल लिया गया है। उसे तत्काल जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेजा गया है।
इसके साथ ही अब एक श्रमिक की तलाश बाकी है। रेस्क्यू टीमें टनल के अंदर संभावित स्थानों पर लगातार सर्च कर रही हैं। (Chamoli THDC Tunnel Rescue Operation)
टनल के भीतर जमा कीचड़ और मलबे को हटाने का काम लगातार चल रहा है। साथ ही पानी की निकासी के लिए सक्शन पंप और दूसरे उपकरण लगाए गए हैं, ताकि रेस्क्यू टीमों को अंदर आगे बढ़ने में आसानी हो और उन जगहों तक पहुंचा जा सके जहां लापता श्रमिक के होने की संभावना है।

UPDATE Chamoli THDC Tunnel Accident: 2 लोग अब भी लापता, रेस्क्यू अभियान तेज; 8 की मौत

फिलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता टनल में बचे आखिरी लापता श्रमिक तक पहुंचना है। रेस्क्यू टीमों की ओर से संभावित सभी स्थानों पर तलाश की जा रही है और अभियान लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।
रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रशासन, पुलिस, SDRF, NDRF और संबंधित विभागों की टीमें लगी  हुई हैं। (Chamoli THDC Tunnel Rescue Operation)