Mussoorie Ropeway Inspection: मसूरी रोपवे परियोजना को मिली रफ्तार, लाइब्रेरी चौक से लाल टिब्बा तक प्रस्तावित स्टेशनों का निरीक्षण

Please Share
देहरादून, 3 जुलाई: (Mussoorie Ropeway Inspection) उत्तराखंड सरकार ने मसूरी में प्रस्तावित मेट्रो रोपवे परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्यटन सीजन के दौरान बढ़ते यातायात दबाव को कम करने और पर्यटकों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित रोपवे मार्ग और टर्मिनल स्टेशनों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान लाइब्रेरी चौक, पिक्चर पैलेस, चिक चॉकलेट, गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) परिसर, भनौत एस्टेट और लाल टिब्बा क्षेत्र का दौरा किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रस्तावित स्टेशनों की तकनीकी व्यवहार्यता, यात्रियों की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा उपलब्ध भूमि की स्थिति का आकलन किया।

Watch Kaushambi LPG Tanker Blast CCTV: कौशांबी LPG टैंकर हादसे का CCTV आया सामने, डिवाइडर से टकराने के बाद हुआ भीषण विस्फोट

चार दुकान क्षेत्र में प्रस्तावित स्टेशन के लिए सीमित स्थान और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए सचिव आवास ने अधिकारियों को सुरक्षित एवं उपयुक्त वैकल्पिक स्थान चिह्नित करने तथा विस्तृत भू-तकनीकी (जियो-टेक्निकल) अध्ययन के आधार पर संशोधित प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। (Mussoorie Ropeway Inspection)
निरीक्षण के दौरान परियोजना के निर्माण में मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता, पर्यावरणीय संतुलन और ऐतिहासिक पहचान को ध्यान में रखने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्माण कार्य के दौरान पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Watch Amarnath Yatra 2026: कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था श्रीनगर पहुंचा, घाटी में श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत

सरकारी अधिकारियों के अनुसार, रोपवे परियोजना के क्रियान्वयन से पर्यटन सीजन के दौरान यातायात दबाव कम होने की उम्मीद है। इसके साथ ही स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को अधिक तेज, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
निरीक्षण के दौरान सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि प्रस्तावित मेट्रो रोपवे परियोजना का उद्देश्य मसूरी में बढ़ते यातायात दबाव को कम करना और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि परियोजना को तकनीकी व्यवहार्यता, सुरक्षा और पर्यावरणीय मानकों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा।(Mussoorie Ropeway Inspection)

Watch Delhi Dehradun Expressway: बारिश के बाद दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के एक हिस्से पर गड्ढे, वायरल वीडियो पर NHAI ने दी सफाई

Mussoorie Ropeway Inspection
Mussoorie Ropeway Inspection