Please Share
देहरादून: स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड के अंतर्गत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून द्वारा आज दिनांक 07 मार्च 2021 की साइबर बुलेटिन:
जनपद देहरादून निवासी व्यक्ति थाना साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन को एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमे उनके द्वारा अवगत कराया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हे सोशल मीडिया साइट फेसबुक के माध्यम से सम्पर्क कर दोस्ती का प्रस्ताव भेजा जिसे उसके द्वारा स्वीकार कर लिया गया व उनकी मैसेन्जर पर बात होनी लगी। तब उक्त व्यक्ति द्वारा शिकायतकर्ता को अपने को विदेश से बताते हुये भारत आने की बात कहते हुये होटल बुकिंग की बात कही गयी व भारत आने की बात कहकर उसके लिये लाये गिफ्ट के कारण एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग में फसें होने की बात कहकर उनसे अपने बैक खाते में 46000/- रुपये जमा करवाकर धोखाधड़ी की गयी। उक्त प्रार्थना पत्र की जांच थाना साईबर क्राईम से उ0नि0 राजेश ध्यानी द्वारा की गयी व अज्ञात द्वारा जिस मोबाइल नम्बर से शिकायतकर्ता से सम्पर्क किया गया, उसकी जानकारी प्राप्त की गयी जिसमे उक्त नम्बर नई दिल्ली का होना पाया गया। शिकायतकर्ता द्वारा जिस बैक खाते में धनराशि जमा करायी गयी, उसकी जानकारी सम्बन्धित शाखा से की गयी, जिसमे बैक खाता भी नई दिल्ली का होना पाया गया। प्रकरण में आवश्यक तकनीकि कार्यवाही कर आवश्यक कार्यवाही के लिए जनपद देहरादून प्रेषित किया गया है।
जनपद हरिद्वार निवासी व्यक्ति थाना साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन को एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमे उनके द्वारा अवगत कराया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हे फोन के माध्यम से सम्पर्क कर बताया कि वह वोडोफोन कम्पनी से बोल रहा है व उसके द्वारा शिकायतकर्ता को उसके मोबाइल नम्बर की लक्की ड्रा में 25 लाख रुपये की लाटरी निकलने की बात कहते हुए उक्त लाटरी को प्राप्त करने हेतु विभिन्न शुल्क के रुप में 40000/- रुपये धोखाधडी से प्राप्त कर ठगी की गयी। उक्त प्रार्थना पत्र की जांच साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन से उ0नि0 प्रतिभा द्वारा की गयी व शिकायतकर्ता से सम्पर्क करने वाले अज्ञात मोबाइल नम्बर व शिकायतकर्ता द्वारा जिस बैक खाते में धनराशि जमा करायी गयी, उस की जानकारी की गयी जिसमे मोबाइल नम्बर व बैक खाताधारक बिहार राज्य का होना पाया गया। प्रकरण में आवश्यक तकनीकि कार्यवाही करते हुये अग्रिम कार्यवाही हेतु जनपद हरिद्वार प्रेषित किया गया है।
जनपद हरिद्वार निवासी व्यक्ति थाना साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन को एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमे उनके द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा ओएलएक्स पर एक मोटर बाइक देखी गयी, जिसे खरीदने के लिए उसके द्वारा उक्त विज्ञापन में दिये गये नम्बर पर सम्पर्क किया गया तो उक्त व्यक्ति द्वारा स्वंय को भारतीय सेना में होने की बात कहते हुये उक्त वाहन को 20000/- रुपये में बेचने की बात कहकर शिकायतकर्ता से पेटीएम वालेट के माध्यम से 20000/-रुपये प्राप्त कर धोखाधडी की गयी। उक्त प्रार्थना पत्र की जांच साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन से उ0नि0 राजीव सेमवाल द्वारा की गयी व शिकायतकर्ता से सम्पर्क करने वाले मोबाइल नम्बर व शिकायतकर्ता द्वारा जिस पेटीएम वालेट में धनराशि जमा करायी गयी, उसकी जानकारी की गयी तो मोबाइल नम्बर व पेटीएम वालेट धारक हरियाणा का होना पाया गया। प्रकरण में आवश्यक तकनीकि कार्यवाही करते हुये अग्रिम कार्यवाही हेतु जनपद हरिद्वार प्रेषित किया गया है।

