Please Share
देहरादून: देहरादून पुलिस से जानकारी मिली कि आज दिनांक 19/2/ 2021 को वादी अलाउद्दीन पुत्र मोहम्मद अख्तर, निवासी नई बस्ती गांधीग्राम, पटेल नगर ने थाने पर आकर सूचना दी कि अभियुक्त संदीप पुत्र शेखू लाल, निवासी गांधीग्राम, द्वारा मेरे भाई अल्ला रखा उर्फ समीर कि घर में घुसकर चाकू से गर्दन व सीने पर वार कर हत्या कर दी गयी है। जिसपर थाना पटेल नगर पर मुकदमा अपराध संख्या 105/21 धारा 302 आईपीसी पंजीकृत किया गया है।
यह भी पढ़ें: अनशन के समर्थन में भाजपाइयों की इस्तीफा की चेतावनी! विधायक के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त

