Please Share
देहरादून: देहरादून पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि आज दिनांक 04/09/20 को थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को समय प्रातः करीब 7:30 सूचना प्राप्त हुई थी कि रिस्पना पुल के पास सारथी बिहार में नाले के किनारे एक नवजात शिशु पड़ा है, जो जीवित है।
उक्त सूचना पर थाना नेहरुकोलोनी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा। मोके पर नवजात के परिजनों की शिनाख्त का प्रयास किया तथा 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उक्त नवजात को कैलाश हॉस्पिटल ले जाया गया, जो वर्तमान में अस्पताल में उपचाराधीन है एवम स्वस्थ है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: त्रिवेंद्र कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, लिए गए यह महत्वपूर्ण फैसले

