Please Share
देहरादून: थाना नेहरू कॉलोनी से सूचना मिली कि दिनांक 02/12/19 को विनोद कुमार ढौंडियाल पुत्र शोभाराम ढौंडियाल निवासी ग्राम नारायण बगड़, जिला चमोली ने एक लिखित तहरीर बाबत मंसाराम उनियाल पुत्र जगदीश प्रसाद उनियाल निवासी भैंसवॉड़र्सैन मालदेवता, राजपुर, उम्र 33 वर्ष, द्वारा विधानसभा उत्तराखंड में नौकरी लगाने के एवज में डेढ़ लाख रुपए धोखाधड़ी से लिए जाने विषयक दाखिल की।
दाखिला तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 370/19 धारा 420/406 आईपीसी दर्ज किया गया। इस दौरान अन्य लोगों द्वारा भी मंसाराम उनियाल के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमे विधान सभा उत्तराखंड में नौकरी लगाने के नाम पर लेने विषयक दिए गए, जिन्हें मंसाराम उनियाल की वेचना में सम्मिलित किया गया।
यह भी पढ़ें: 03 हजार पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जायेगी – मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

