Please Share
नई दिल्ली: कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मोदी सरकार और केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और सरकार भी शांति बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं और जिम्मेदार भी हैं। दोनों सरकारों की विफलता के कारण देश की राजधानी इस त्रासदी का शिकार बनी है। सोनिया गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि दिल्ली हिंसा एक सोचा-समझा षडयंत्र है। यह हमने दिल्ली चुनाव के दौरान भी देखा था। केंद्रीय नेतृत्व और दिल्ली सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए सोनिया गांधी ने पांच सवाल पूछे हैं।
सोनिया गांधी के पांच सवाल
- पिछले रविवार से गृहमंत्री अमित शाहकहां थे और उन्होंने क्या कदम उठाए?
- दंगे वाले इलाके में कितनी फोर्स भेजी गई?
- दिल्ली चुनाव के बाद खुफिया विभाग के पास क्या इनपुट थे?
- दिल्ली के सीएम केजरीवालक्या कर रहे थे?
- पैरामिलिट्री फोर्स बुलाने में इतनी देर क्यों हुई? भाजपा के अनेक नेताओं ने भड़काऊ भाषण देकर डर और नफरत का माहौल फैलाया। ऐसा ही बयान एक भाजपा नेता द्वारा पिछले रविवार को भी दिया गया : कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी#AmitShahIstifaDo pic.twitter.com/4EDIZNDKCI— Congress (@INCIndia) February 26, 2020

