Please Share
हल्द्वानी: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व नेता प्रतिपक्ष डॉ0 इंदिरा हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ “लालटेन यात्रा” का आयोजन किया। इस इस लालटेन यात्रा में कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए, इस दौरान अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व विधानसभा चुनाव में भाजपा पार्टी ने जनता से कहा था कि डबल इंजन की सरकार जब प्रदेश में आयेगी तो प्रदेश विकास के रस्ते में आगे बढेगा। लेकिन सरकार के झूठे वादों से जनता अब समझ चुकी है, कि इन तीन सालों में सरकार ने विकास के नाम पर शराब सस्ती की है। पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार ने कुछ नही किया।
