Please Share
देहरादून: दून के हर्रावाला में एक ठगी का मामला सामने आया है जिसमें महेश चंद्र नमक व्यक्ति को इंडीड नाम की कम्पनी में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर अनिकेत मिश्र नाम के व्यक्ति ने लगभग 344690 रूपये महेश से अपनी कम्पनी के अकाउंट में डलवाए, पैसा अकाउंट में आने के बाद जब महेश ने बदमाश से संपर्क करने की कोशिश की तो बदमाश अपने बताये गए पते पर नही मिला न ही बदमाश का फ़ोन लगा, जिसके बाद परेशान होकर महेश चंद्र ने घटना के सम्बंध में पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई जिसके बाद पुलिस घटना की कार्यवाही में जुटी है।

