श्राइन बोर्ड: रवि रमनाथ बने पहले सीईओ, सुब्रमण्यम स्वामी फैसले के खिलाफ जायेंगे कल कोर्ट, पढ़िए पूरी ख़बर

Please Share

देहरादून: गढ़वाल आयुक्त रवि रमनाथ बने श्राइन बोर्ड के पहले सीईओ, अब रवि रमनाथ गढ़वाल आयुक्त के साथ ही साथ श्राइन बोर्ड के सीईओ की भूमिका भी निभाएंगे। लेकिन सर्कार के इस फैसले को बीजेपी के अपनेे ही पार्टी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी कल उत्तराखंड हाई कोर्ट में श्राइन बोर्ड के खिलाफ याचिका दायर करेंगे।

 सुब्रमण्यम स्वामी बोले कि कल मैं राज्य सरकार को राज्य के मुख्य मंदिरों को संभालने के लिए राज्य सरकार के अधिनियम को खत्म करने की मांग करने के लिए रिट याचिका के साथ उत्तराखंड कोर्ट में जाऊंगा। क्यों कि यह अधिनियम पूरी तरह से शरारती, असंवैधानिक और हिंदुत्व की विचारधारा के खिलाफ है। सरकार का काम मंदिरों को चलाना नही है। इसीलिए वो अपनी ही पार्टी के खिलाफ अदालत में केस लड़ेंगे। और तीर्थपुरोहितों के साथ हो रही ना इंसाफी के खिलाफ अपनी ही सरकार के फैसलों का विरोध करेंगे।