Please Share
जम्मू-कश्मीर: एक बार फिर से जम्मू और कश्मीर में ISI हमला करने की साजिश रच रहा है. ISI पुलवामा जैसा हमला करने की फिराक में है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने सभी आतंकी गुटों के साथ मिलकर नया ग्रुप बनाया है, जिसका नेतृत्व जैश-ए-मोहम्मद कर रहा है।ग्रुप का नाम गजनवी फोर्स दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, जैश, लश्कर, हिजबुल और अंसार गजवत-उल-हिंद का ये नया ग्रुप कश्मीर में सुरक्षा बलों पर IED से हमला कर सकता है। सुरक्षा बलों पर आतंकी गाड़ी में लगे IED के जरिए हमला कर सकते हैं. खुफिया इनपुट के बाद सभी सुरक्षा बलों को अलर्ट किया गया है।

