सीएम त्रिवेन्द्र ने जाना लापता जवान हवलदार राजेंद्र सिंह की पत्नी का हाल, फोन की हर घंटी पर परिवार की नज़र

Please Share

देहरादून: आज मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  सैन्य अस्पताल में भर्ती 11वीं गढ़वाल राइफल्स के लापता जवान हवलदार राजेंद्र सिंह की पत्नी की कुशल क्षेम पूछी। इस दौरान सीएम रावत ने कहा कि सरकार हवलदार राजेंद्र सिंह जी के परिवार की हरसंभव मदद करेगी। वहीं सीएम रावत ने  ये भी कहा की हमनें रक्षामंत्री  से हुई मुलाकात में भी इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया था। लापता नेगी जी की खोज के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

आपको बता दें कि कुछ समय पहले देवभूमि का लाल  हवालदार राजेन्द्र सिहं  कश्मीर में  ड्यूटी पर  तैनात थे बर्फ ज्यादा होने के कारण हवालदार राजेन्द्र का पैर बर्फ से फिसलकर सीधा पकिस्तान की सीमा के पार पहुँच गया। जिसके बाद अभीतक हवालदार राजेन्द्र लापता हैं और घटना की खबर सुन परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है, परिवार के हर सदस्य की नजर फोन की हर घंटी पर है कि कब हवालदार राजेन्द्र की खैरियत की खबर उन्हें  मिल सकें।