Please Share
मसूरी: छावनी छेत्र की समस्याओं के निवारण को लेकर मसूरी कैंट के स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर कैंट बोर्ड मसूरी अधिशासी अधिकारी ने मसूरी कैंट के विभिन्न जगहों का दौरा कर कई समस्याओं को जल्दी निपटने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मसूरी छावनी परिषद् के अधिकतर क्षेत्रों में समस्याओं का अम्बार देखा जा रहा है। जिसमें सबसे बड़ी ट्रेफिक समस्या व पार्किंग की है। जिसका कैंट सीईओ ने निरीक्षण किया। कैंट सीईओ अभिषेक राठौर ने कहा कि यंहा ट्रेफिक, लाइट की समस्या और रोड चौडीकरण की समस्या जैसी समस्याएं सामने आई है जिसको देखते हुए आज दौर पर है और लोगों से सुझाव लेकर उस पर काम कर जल्द इन सभी समस्याओं का निवारण किया जाय।
