Please Share
फतेहपुर: फतेहपुर जिले में शुक्रवार को नौ साल की मासूम बच्ची से रेप किये जाने का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 वर्ष की बच्ची अपने ननिहाल में रह कर पढ़ाई कर रही थी। पड़ोसी युवक अमित पुत्र राजकुमार ने उसे बहला-फुसलाकर गांव के पास एक नलकूप में ले गया और उसके साथ ये दरिंदगी की।
दरिंदगी के बाद खून से लथपथ मासूम बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। घटना से गुस्साए परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

