Please Share
उत्तरकाशी: देवस्थानम (श्राइन बोर्ड) के खिलाफ तीर्थ पुरोहितों का प्रदर्शन लगातार जारी है। तीर्थ पुरोहित प्रदेश सरकार से इस विधेयक को वापस लेने की मांग पर अड़े हैं। इसी मांग को लेकर तीर्थ पुरोहित सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। वहीँ वीरवार को तीर्थ पुरोहितों ने विरोध का खास तरीका अपनाया। इस दौरान एक पुरोहित श्रीकृष्ण का अवतार बने और सरकार के खिलाफ महाभारत का शंखनाद किया। इस दौरान पुरोहितों ने सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर जुबानी बाण चलाए। साथ ही आस्था को लेकर सरकार पर कई आरोप लगाए।
