Please Share
नैनीताल: बुधवार को कालाढूंगी-रामनगर हाईवे पर चूनाखान में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ रोडवेज बस और बाइक में जोरदा टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि, हादसा बस को ओवर टेक करते समय हुआ। मृतक विवेक चोपड़ा पुत्र चंदशेखर चोपड़ा हल्दूचौड़ का रहने वाला है। वहीं हादसे में रक्षित सनवाल पुत्र मनोहर दत्त सनवाल निवासी लालकुआं घायल हो गया।

