ब्रेकिंग देहरादून: पार्षद पति को अज्ञातों ने मारी गोली, हालात नाजुक

Please Share

देहरादून: देहरादून के आमवाला तरला से पार्षद नीतू बाल्मीकि के पति राकेश उर्फ तिनका को डालनवाला में अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली मारकर बदमाश फरार हो गए। गंभीर रूप आए घायल पार्षद पति को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल मामले में पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। प्रथम दृष्टया इस घटना को पुरानी रंजिश से जोड़ कर देखा जा रहा है, हालांकि स्पष्ट कारणों का पता नहीं लग पाया है।