Please Share
गाज़ियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से पहली बार आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू हो रही है। जिसका शुभारम्भ खुद सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत करेंगे आपको बता दें कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र हिंडन एयरपोर्ट से हवाई सेवा को हरी झंड़ी दिखायेंगे। जिसके लिए सीएम कल दोपहर को ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट से जयपुर के लिए रवाना हो गए थे। जयपुर में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंचेंगे और हवाई सेवा को शुरू करने के बाद मुख्यमंत्री वापस दिल्ली में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

