Please Share
हापुड़: उत्तर प्रदेश में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बाईपास पर बुलंदशहर कट के नजदीक खड़े एक ट्रक से कार टकरा गई। इस घटना में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई ।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब सात बजे हापुड़ में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां बाईपास पर बुलंदशहर कट के नजदीक खड़े एक ट्रक से कार टकरा गई। इस घटना में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक को गंभीर हालत में हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। कार में सवार सभी लोग अमरोहा जनपद के बताए जा रहे हैं।

