Please Share
गदरपुर: उधमसिंह नगर के गदरपुर में प्रेमनगर पुलिया के पास खालसा ढाबे में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक लहूलुहान फर्स पर पड़ा रहा, जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच में जुटी।
जानकारी के मुताबिक, मृतक चंदेला उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। जिसकी उम्र 27 साल थी। उक्त मृतक उत्तरप्रदेश पुलिस में था और वर्तमान में पीलीभीत जिले में तैनात था। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

