देहरादून: पर्यटन विकास परिषद के कार्यालय पर इनकम टैक्स का छापा

Please Share
देहरादून: पर्यटन विकास परिषद के कार्यालय पर इनकम टैक्स की टीम ने गुरूवार को छापेमारी की। साथ ही पर्यटन निदेशक से पूछताछ की गई। इस दौरान निदेशालय में इनकम टैक्स की टीम और पुलिस की काफी मौजूदगी रही। देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित पर्यटन विकास परिषद के कार्यालय में इस छापेमारी के कारण सत्ता के गलियारों में चर्चाएं काफी गर्म हैं। फिलहाल इस छापेमारी को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है, लेकिन असल तस्वीर मामले के पूर्ण होने के बाद ही साफ़ हो पायेगी।