राफेल की फाइलें चोरी होने पर राहुल बोले: एफआईआर मोदी जी पर होनी चाहिए, कर रहे मीडिया पर

Please Share

रक्षा मंत्रालय से राफेल से जुड़ी गोपनीय फाइलें चोरी होने के मुद्दे पर प्रेस से बात करने के बाद एक बार फिर राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “पहले राफेल का पैसा चोरी हुआ और अब फाइल चोरी हो गई। एफआईआर तो मोदी जी पर होनी चाहिए, पर एफआईआर कर रहे हैं, चोरी पकड़ने वाले मीडिया पर। इसे कहते हैं, ‘अंधेर नगरी, चौपट राजा’।”