Please Share
देहरादून: बुधवार देर रात्रि थाना कोतवाली नगर को सूचना मिली कि, सहारनपुर चौक के पास दो मोटरसाइकिल सवार की आमने सामने भिड़ंत हो गई है, जिसमें दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गये है। उक्त सूचना पर थाना कोतवाली नगर से पुलिस बल तत्काल मौके पहुंचा तथा दोनों घायल व्यक्तियों को उपचार हेतु दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें से एक मोटरसाइकिल चालक की दौराने उपचार दून अस्पताल में मृत्यु हो गई।
मृतक की पहचान अमित सेमवाल तथा दूसरे मोटरसाइकिल चालक की पहचान रवि कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी छबील बाग, कावली रोड, देहरादून के रूप में हुई है। मामले में अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।

