भारी बारिश की चेतावनी के चलते कल बंद रहेंगे स्कूल

Please Share

देहरादून: मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी को देखते जिलाधिकारी देहरादून ने 22 जनवरी को कक्षा एक से कक्षा बारहवीं तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।  मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, नैनीताल, पिथौरागढ़ और देहरादून के कुछ स्थानों पर 22 जनवरी को भारी बारशि/बर्फबारी होने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग की इस चेतावनी को देखते हुए डीएम देहरादून ने कक्षा एक से बारहवीं तक के सभी शासकीय, गैर शासकीय और निजी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

भारी बारिश की चेतावनी के चलते कल बंद रहेंगे स्कूल 2 Hello Uttarakhand News »