पेट्रोल-डीजल की बढती कीमतों को लेकर अब कांग्रेस ने किया भारत बंद का ऐलान

Please Share

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की लगातार बढती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने 10 सितंबर को ‘भारत बंद’ का निर्णय लिया है। इस निर्णय को लेकर पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि, आज देश का कोई वर्ग खुश नहीं है।  मंहगाई की मार ने सबकी कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से सब परेशान हैं। हिंसा का माहौल भी है। हर कोई परेशान है। साथ ही उन्होंने कहा कि, बैठक में यह तय किया गया है कि 10 सितंबर को भारत बंद होगा। यह सुबह 9 बजे से दिन में तीन बजे तक होगा, ताकि जनता को परेशानियों का सामना ना करना पड़े। साथ ही  इसमें दूसरे विपक्षी दलों का साथ होने की भी बात कही।