पूर्व सीएम एनडी तिवारी दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती, हालत गंभीर…

Please Share
पूर्व सीएम एनडी तिवारी दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती, हालत गंभीर… 1 Hello Uttarakhand News »
प्रतीकात्मक चित्र

देहरादून: उत्तरांखड और कांग्रेस के राजनीति के दिग्गज एन0डी तिवारी मस्तिष्काघात (ब्रेन हैमरेज) के चलते दिल्ली साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती है। ब्रेन हैमरेज के बाद उन्हें लकवा मार गया है।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके 91 वर्षीय  तिवारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है।

बताया जा रहा है कि अस्पताल में एनडी तिवारी की देखरेख के लिए उनकी पत्नी, बेटे के अलावा कई नज़दीकी रिश्तेदार भी पहुंच गए हैं। सूत्रों के मुताबिक सुबह घर पर चाय पीते वक्त एनडी तिवारी बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply