जाने अमित शाह की बैठक में क्या हुआ अजय भट्ट की जुबानी…

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड में बीजेपी की डबल इंजन सरकार के छह महीने के कार्यकाल पुरे होने के बाद बीजेपी सरकार के कार्यकाल की समीक्षा के लिए देहरादून पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जहां बेक टू बेक बैठक ले रहे है वही बैठक का हिस्सा रहे उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया की बैठक में कई मुद्दों को लेकर चर्चा की गयी।

साथ ही कार्यकार्ताओ से संगठन को मजबूत बनने के लिए राय ली गई। और सभी पदाधिकारियों ने अपने क्षेत्रों की समस्या को लेकर बात की गई। अजय भट्ट ने बताया कि फिलहाल कार्यकर्ताओं ने अपने मन की बात राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखी और अगली बैठक में कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए सुझावों को लेकर चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply