VIDEO: धन सिंह रावत से विरोधस्वरुप गुस्साई महिलाओं ने की हाथापाई

Please Share

पौड़ी: सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के अंतर्गत चोपड़ा गांव से खनकिल गांव के लिए सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें एक अन्य गाँव के ग्रामीणों द्वारा विरोध का सामना भी करना पड़ा। विरोधस्वरूप ग्रामीणों ने पहले तो मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाये, लेकिन बाद में कुछ महिलाओं ने मंत्री रावत को धक्का दे दिया।

जानकारी के मुताबिक जिस गाँव में वे उद्घाटन के लिए गये थे उसके पास वाले ग्रामीण सड़क का विरोध कर रहे हैं। इसी विरोध के चलते मंत्री धन सिंह के साथ ग्रामीणों की कहासुनी हो गई और इसी दौरान कुछ महिलाएं हाथापाई पर उतर आई।