Please Share
अल्मोड़ा: गुरुवार को जिले के कालीधार के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें दो लोग सवार थे। साथ ही पास में काम कर रहा एक मजदूर भी ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं ट्रक सवार अन्य दो की हालात भी गंभीर है।
मामले में स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए बेस अस्पताल भेजा। वहीँ स्थानीय लोगों की माने तो इसी जगह पहले भी कई बार दुघर्टनाएं हो चुकी हैं। इससे पहले एक मैक्स वाहन यहाँ गिरा था, जिसमे 7 शिक्षकों की मौत ही गई थी। बावजूद इसके प्रशासन इस जगह पर दुर्घटना रोकने के लिए कोई कदम नही उठा रहा है।
