अवैध खनन के खिलाफ पुलिस का अभियान, दो जेसीबी सहित 6 वाहन सीज

Please Share

पिथौरागढ़: ज़िले में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने गोरी नदी में छापा मारकर अवैध खनन में लिप्त, दो जेसीबी मशीनों के साथ 2 पोकलैंड मशीन सहित 6 वाहन सीज कर दिए है। पुलिस के अनुसार बंगापानी तहसील क्षेत्र की गोरी नदी में लगातार अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने चार थानाध्यक्षो के नेतृत्व में चार टीम गठित की और गोरी नदी में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को देख खनन में लगे मजदूर और मशीन चालक मौके से फरार हो गए।

Leave a Reply