मंहगें शौक पूरे न हुए तो बन गए चोर

Please Share
मंहगें शौक पूरे न हुए तो बन गए चोर 2 Hello Uttarakhand News »

देहरादूनः नेहरू मार्किट के अंसल कॉलोनी में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी करने वाले दो अपराधियों को आज गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पुलिस को 3 लैपटॉप और दो मोबाइल बरामद हुए हैं।

पकड़े गए आरोपियों में कासिफ शेख मूल निवासी मेरठ औेर किशन कमल यादव मूल निवासी बिहार शामिल हैं।

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए ही दोनों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। बता दें कि दोनों डीआईटी के पूर्व छात्र हैं।

गौरतलब है कि 28 सितम्बर को अभिषेक घोष, महेश, भरत जो कि डीआईटी में इंजीनियरिंग के छात्र हैं, तीनों ने राजपुर थाने में लैपटॉप और दो मोबाइल चोरी होने की घटना की तहरीर दी थी। जिसके बाद चोरी का पता लगाने के लिए पुलिस अधिक्षक ने एक टीम गठित की थी।

Leave a Reply