Please Share
देहरादूनः प्रदेश में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस बार भूकंप का केन्द्र चमोली में था। जो 33 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है। वहीं रूद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि इस बीच कोई भी जानमाल की हानि नहीं हुई है।
हैलो उत्तराखंड न्यूज से बात करते हुए डीएम रूद्रप्रयाग का कहना है कि भूंकप के झटके महसूस किए गए हैं। कोई हानि की सूचना अभी नहीं मिली है। हालांकि डीएम खुद इस बाबत और जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।

