36 दिनों तक देहरादून नहीं आएगी कोई भी ट्रेंंनें

Please Share
36 दिनों तक देहरादून नहीं आएगी कोई भी ट्रेंंनें 2 Hello Uttarakhand News »

रेल मंडल से गुजरने वाली आठ जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें 36 दिनों तक देहरादून नहीं आएंगी। देहरादून स्टेशन पर 17 अप्रैल से 22 मई तक वासेबल एप्रिन का काम चलेगा।

इसके चलते ट्रेनें शताब्दी और लिंक एक्सप्रेस सहित आठ जोड़ी ट्रेनें हरिद्वार तक ही आएंगी । काम पूरा होने के बाद ट्रेनें पूर्व की तरह देहरादून तक आ सकेंगी।

17 अप्रैल से देहरादून स्टेशन पर वासेबल एप्रिन का काम शुरू होने वाला है। काम बाइस मई तक चलेगा। इस दौरान प्लेटफार्म प्रभावित रहेगा। वासेबल एप्रिन वाले प्लेटफार्म पर ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा।

इसके चलते आठ जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें 17 अप्रैल से 22 मई के बीच देहरादून तक नहीं आएंगी। इन ट्रेनों को हरिद्वार तक ही चलाया जाएगा। प्रभावित रहने वाली ट्रेनों में देहरादून दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस और लिंक एक्सप्रेस प्रमुख हैं।

Leave a Reply