हंस फाउंडेशन लाया पत्रकारों के चेहरों पर खुशी

Please Share
हंस फाउंडेशन लाया पत्रकारों के चेहरों पर खुशी 2 Hello Uttarakhand News »

प्रदेश में पत्रकारों की स्थिति से सभी वाकिफ हैं। उनके लिए न तो कोई विशेष सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं और ना ही उनके लिए कोई विशेष प्रपोजल। लेकिन इस सबके बीच पत्रकारों के लिए एक खुशखबरी है।

खुशखबरी यह है कि उत्तराखंड के पत्रकारों को सौगात देते हुए हंस फाउंडेशन ने उत्तराखंड के पत्रकारों के कल्याण के लिए 50 लाख रूपए देने का ऐलान किया और उत्तराखंड प्रेस क्लब में महिला पत्रकारों के लिए एक अलग से महिला कक्ष बनाने के लिए 5 लाख रूपए देने की घोषणा की। जिसमें से ढ़ाई लाख रूपए क्लब अध्यक्ष को कार्य शुरू करवाने के लिए दे दिए गए।
आज हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज एवं माता मंगला ने पत्रकारों व उनके परिजनों के गंभीर बीमारी में मदद करने की भी बात कही।

Leave a Reply