कश्मीर: पुलवामा में मुठभेड़, दो आतंकवादी मारे गए

Please Share
कश्मीर: पुलवामा में मुठभेड़, दो आतंकवादी मारे गए 2 Hello Uttarakhand News »

कश्मीर

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के तहाब गांव में आज सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। स्थानीय उग्रवादियों की पहचान इरफान अहमद शेख और आबिद मागरे के रूप में की गई है।
जम्मू और कश्मीर डीजीपी एस.पी वैद ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। आरंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि वे हिजब-उल-मुजाहिदीन के आतंकी हैं।
उनका कहना था कि जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना ने मिलके तहाब गांव को घेर लिया जहाँ उनको आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में विशिष्ट जानकारी थी।  जैसे-जैसे घेरा और खोज अभियान घर-घर में जारी रहा, वैसे ही छुपे हुए आतंकियों ने सेना पर गोलीबारी की।

इस क्षेत्र में और भी छुपे हुए आतंकवादियों को तबाह करने के लिए अभियान चलाया जा रहा हैं।

Leave a Reply