Please Share
देहरादून- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे। अमित शाह सुबह करीब दस बजे विशेष विमान से जौलीग्रांटएयरपोर्ट पहुंचे जहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह, श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टमटा, मंत्री सतपाल महाराज समेत कई भाजपा नेताओं ने किया।

एअरपोर्ट से सीधे अमित शाह का काफिला देहरादून के मधुवन होटल के लिए रवाना हुए। जहां जगह-जगह मौजूद कार्यकर्ताओं का वाहन के अंदर से ही अभिनन्दन करते हुए अमित शाह मधुबन होटल पहुंचे। इस दौरान शाह, सरकार और संगठन के कामकाज की बारीकी से समीक्षा करेंगे। दो दिन उनके ताबड़तोड़ कार्यक्रम हैं।






