Please Share
देहरादून: नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शनिवार को अभियान जारी रखा। निगम की टीम ने आज राजपुर रोड पर विभिन्न कच्चे और पक्के अतिक्रमण हटाए। इससे पहले शुक्रवार को आइएसबीटी से आशारोड़ी के बीच करीब 60 से ज्यादा अतिक्रमण हटाए। इस दौरान लोगों ने टीम का विरोध किया। लेकिन अवैध कब्जों की बाढ़ देख नगर निगम की टीम ने विरोध के बीच ही कब्जे हटाने की कार्रवाई जारी रखी।
महापौर सुनील उनियाल गामा के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रखा है। इस दौरान टीम के साथ स्थानीय लोगों की खूब नोक-झोंक भी हुई।

