विपक्ष गिराने के लिए ED, इनकम टैक्स और सीबीआई का इस्तेमाल कर रहे मोदी: खड़गे

Please Share

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार निशाना साधा है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी जी विपक्ष को परे’शान करने के लिए ईडी, आयकर विभाग और सीबीआई का इस्तेमाल कर रहे है। वहीं चुनाव जीतने और विपक्ष को नीचे गिराने के लिए हर चीज कर रहे हैं। क्योंकि वह अपनी जीत की आशा खो चुके हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह बयान कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी के एक बयान पर आया है। दरअसल कुमारस्वामी ने आयकर विभाग के अधिकारियों पर उन्हें बिना किसी वजह के परेशान कर रहे हैं। कुमारस्वामी ने बताया था कि चुनाव आयोग द्वारा उनके कार की तलाशी ली गई। चुनाव आयोग और इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी मुझे और मेरे परिवार को परेशान कर रहे हैं। इसी पर खड़गे ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

कुमारस्वामी ने कहा कि चुनाव आयोग को अपना काम करना चाहिए लेकिन सिर्फ शक के आधार पर हमें परेशान नहीं करना चाहिए। दरअसल चुनाव आयोग और इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने सीएम एचडी कुमारस्वामी के कार की तलाशी ली थी। लेकिन उनकी कार से कुछ भी गलत चीज नहीं मिली थी।