नवनिर्वाचित चंद्रा पन्त को विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई विधायिकी की शपथ

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने नवनिर्वाचित विधायक चंद्रा पन्त को विधायिकी की शपथ दिलाई। बता दें कि दिवंगत कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद भाजपा ने पिथौरागढ़ विधानसभा सीट से उपचुनाव में उनकी पत्नी चंद्रा पंत को टिकट दिया था। चंद्रा पंत ने कांग्रेस उम्मीदवार अंजु लुंठी को शिकस्त देकर इस सीट पर कब्ज़ा किया।