Please Share
देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में साहसिक पर्यटन की गतिविधियों को और विस्तार देने की आवश्यकता है। इस तरह का टूरिज्म प्लान तैयार किया जाए कि 12 माह पर्यटन सम्भव हो। प्रदेश के भीतर भी घरेलू पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाए। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए भी काम किये जाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री सचिवालय में पर्यटन विभाग की समीक्षा कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चार धाम यात्रा, पर्यटन सीजन और साथ ही कोविड की स्थिति को देखते हुए पूरी तैयारियां की जाएं। हमें पर्यटन गतिविधियों को संचालित करना है और कोविड गाईडलाईन का पालन भी करवाना है। इसके लिए पर्यटन से जुड़े सभी लोगों से बातचीत की जाए, उनके सुझाव और सहयोग लिए जाएं।
साहसिक पर्यटन केा बढ़ावा देने के लिए जगह-जगह एडवेंचर इवेंट्स आयोजित किए जाएं। होम स्टे के जरिए स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने के प्रयास किए जाएं। पर्यटन स्थलों पर पार्किंग सुविधाओं का विकास किया जाए। चार धाम यात्रा के लिए पुख्ता तैयारियां की जाएं। यात्रा मार्ग पर साफ सफाई व जनसुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। टूरिस्ट सेफ्टी मेनेजमेंट सिस्टम पर काम किया जाए।
यह भी पढ़ें: कोरोना बुलेटिन: उत्तराखंड में 1233 नए कोविड-19 मरीज़, 3 लोगों की मौत, देहरादून में अब 27 कंटेनमेंट जोन
