Please Share
देहरादून: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर “वन दरोगा भर्ती घोटाले” के विरोध में पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया है। इस बीच अध्यक्ष प्रीतम ने कहा कि भाजपा सरकार की नाक के नीचे इस तरह के घोटाले हो रहे हैं लेकिन सरकार को इसकी कोई सुध नही ले रही है, क्या इसीलिए भाजपा को सत्ता दी गई कि वो इस तरह के घोटालों को बढ़ावा दें। इसी क्रम में आज जनपद नैनीताल के रामनगर में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह जी, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक रंजीत रावत, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, अदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

