वैज्ञानिक ने पत्नी और बच्चों की निर्मम हत्या कर लगाई फांसी, शवों की हालात देख हर कोई रह गया दंग

Please Share

हरियाणाः गुरुग्राम शहर की एक दवा कंपनी में पूर्व वैज्ञानिक रहे डॉ. प्रकाश सिंह ने अपनी पत्नी और बेटा-बेटी की निर्मम हत्या कर खुद को फांसी लगा ली है। पुलिस भी शवों का हाल देखकर हैरान रह गई। फिलहाल पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को उनकी जेब से अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने परिवार संभालने में असमर्थता जताते हुए घटना के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है।