Please Share
मसूरी: उत्तर प्रदेश के नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर मसूरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों के मामले पर फैसला जल्द हो जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा उत्तराखंड सरकार की हर संभव मदद की जाएगी।
दौरे के दौरान राज्य मंत्री गिरीश चंद्र ने कहा कि नगर विकास उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के बीच जो भी योजनाएं चल रही हैं, उनका भी आदान प्रदान किया जायेगा। वहीं लोकसभा में राहुल गाँधी द्वारा पीएम मोदी को गले लगाने और आंख मारने के मामले में राज्यमंत्री ने कहा की जो भी राहुल गाँधी द्वारा किया गया है वो पूरे देश की जनता ने देखा है और इससे ये साबित हो जाता है कि राहुल गांधी अभी भी बचकाना हरकत करते हैं।
