उत्तराखंड: दिनदहाड़े महिला की चाकू घोंपकर हत्या, दहशत में लोग

Please Share

रुद्रपुर: प्रदेश में अपराधी बेखौफ है। ऊधमसिंह नगर हत्याओं का सिलसिला जारी हैै। जिले के ट्रांजिट कैंप में दो महिलाओं के मर्डर के खुलासे में जुटी पुलिस को अब एक और महिला की हत्या ने सकते में डाल दिया। वहीं महज 48 घन्टे में तीन बड़ी वारदातों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

मंगलवार को दिन दहाड़े कोतवाली क्षेत्र की बीएसएनएल कॉलोनी में आज दोपहर महिला की चाकू से गोदकर हत्या से सनसनी मच गई। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसपी बरिंदर जीत सिंह समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है। शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।