Please Share
टिहरी गढ़वाल: देर रात्रि एसडीआरएफ को सूचना मिली कि पिपलडाली के पास एक ट्रक अनियन्त्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

सूचना मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुची। मोके पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में 02 लोग सवार थे जिसमे एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी जबकि दूसरे घायल युवक को SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा रात्रि की घनघोर अंधेरे व विषम परिस्थितियो में खाई में उतरकर स्ट्रेचर के माध्यम से बाहर निकाला गया तथा एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया गया।


