उत्तराखंड: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हवलदार रमेश बहुगुणा के शहीद होने पर किया गहरा दुःख व्यक्त

Please Share

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सियाचिन में तैनात हवलदार रमेश बहुगुणा महार रेजीमेंट के अत्यधिक ठंड व ऑक्सीजन की कमी की वजह से शहीद होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। शहीद हवलदार रमेश बहुगुणा मूलतः टिहरी जिले के शामली गांव के निवासी थे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनायें व्यक्त करते हुए सरकार की तरफ से हर संभव सहयोग एवं सहायता का आश्वासन दिया।